पीलीभीत: ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री बने अनुपम बाजपेई

पीलीभीत: ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री अनुपम बाजपेई को नियुक्त किया गया। ब्राह्मण चेतना परिषद के अनुपम बाजपेई के प्रदेश महामंत्री बनने पर तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव महुआ गुंन्दे निवासी अनुपम बाजपेयी को ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद की संस्तुति पर ब्राह्मण चेतना परिषद का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। अनुपम बाजपेई के ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री बनने पर0 ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक बाजपेई अचलेंद्र मिश्रा अचल मोहन पांडे नरेश पाल सिंह मिलाप सिंह तमाम कार्यकर्ताओं ने पुणे सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी। अनुपम बाजपेयी ने लहा कि वह पूर्ण विश्वास से प्रदेश में ब्राह्मण चेतना परिषद को संगठित रखते हुए संगठन को मजबूती एवं विस्तार देंगे।