पीलीभीत :- समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में गरजे आंवला सांसद नीरज मौर्य ।



पीलीभीत के मौर्य बैंक्वेट हॉल चंदोई में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत के जिलाध्यक्ष सतेंद्र मौर्य ने पीडीए सम्मेलन किया जिसमें मुख्य अतिथि आँवला सांसद नीरज मौर्य जी रहे। मुख्य अतिथि नीरज मौर्य ने भाजपा सरकार की पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज के विरोध में किये जा रहे कार्यों को पीडीए पंचायत में रखा उन्होंने समाज विरोधी भाजपा सरकार में हो रहे मौर्यों पर अत्याचार को भी समाज के सामने रखा मौर्य जी ने कहा कि जब से भारत आज़ाद हुआ है तब से आज तक भाजपा ने मौर्यों को सिर्फ और सिर्फ ठगने का कार्य किया है वहीं उसके विपरीत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार लोकसभा चुनाव में मौर्यों को 6 टिकट दिए जो आज तक भाजपा में नहीं दिए गए साथ ही भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में मौर्य का चेहरा दिखाकर चुनाव लड़ी और जब सरकार बनाने का नंबर आया तो किसी और को मुख्यमंत्री बनाकर समाज को ठगने का कार्य किया है साथ ही मौर्य ने पीलीभीत के वर्तमान सांसद जितिन प्रसाद से भी तीखे सवाल कर दिए उन्होंने कहा कि यहाँ के सांसद जी ने चुनाव के समय पीलीभीत वासियों से वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद पीलीभीत को पेरिस बना देंगे क्या इससे पहले जिन जिन लोकसभा से वो सांसद रह चुके हैं उसे पेरिस बना पाए क्या उन्होंने कहा कि भाजपा में सिर्फ झूठे वादे किये जाते हैं काम नहीं, मौर्य ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों से अपील की कि आने बाले विधानसभा चुनाव में साइकिल पर अपना वोट देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करें क्यों कि पीडीए का हित केवल और केवल समाजवादी पार्टी में ही है।


कार्यक्रम में निम्न लोग उपस्थित रहे

कार्यक्रम आयोजक – सतेंद्र मौर्य (प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) संचालनकर्ता – देव कुमार मौर्य, जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, हाजी इम्तियाज अली विधानसभा अध्यक्ष, देवनंदन प्रजापति, आरती महेंद्र पूर्व प्रत्याशी पूरनपुर, प्रदेश सचिव आनंद सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष बालक रामसागर, वरिष्ठ नेता राममूर्ति गंगवार, समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष रूपलाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज, जिला प्रवक्ता अमित पाठक, जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान, जिला सचिव पलविंदर सिंह, पूर्व जिला महासचिव युसूफ कादरी, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग निरंजन गंगवार, विधानसभा बरखेड़ा विनोद वर्मा, विधानसभा बीसलपुर शैलेंद्र शर्मा,अधिवक्ता सभा जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला, जिला सचिव कमलेश पाल, हरगोविंद सिंह गंगवार, बांसुरी वादक दिनेश यादव एडवोकेट सपा नेता, जिला सचिव लियाकत अली, विधानसभा महिला मोर्चा बरखेड़ा पिंकी पाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख सौभाग्यवती मौर्य, हरपाल,राहुल कश्यप, महेश कश्यप, भगत जी जोशी समेत क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।पीलीभीत के मौर्य बैंक्वेट हॉल चंदोई में आज समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत के जिलाध्यक्ष सतेंद्र मौर्य ने पीडीए सम्मेलन किया जिसमें मुख्य अतिथि आँवला सांसद नीरज मौर्य जी रहे।