पीलीभीत : तीन माह बाद दीपावली पर्व घर पर परिवार के साथ मनाने को लेकर जयपुर से मजदूरी कर लौटे शुक्रवार को बालिका डेंगू की चपेट में आने से इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के पुलिस चौकी घुँघचिहाई के गांव डूडा कालोनी नम्बर आठ के निवासी उमेश कुमार यादव करीब तीन माह पहले घर से अकेले मजदूरी करने जयपुर गए थे। दीपावली पर्व घर पर परिवार के साथ मनाने को लेकर शुक्रवार को सुबह घर पर पहुंचे ही थे। जिसमें उनकी बेटी प्रियांका बुखार आने से बीमार थी जिसको डेंगू की शिकायत थी। प्रियांका प्राथमिक विद्यालय डूडा कालोनी नम्बर आठ में कक्षा एक में पढ़ती थी। बेटी को इलाज के लिए शुक्रवार को इधर-उधर ले जाने के बाद शाम करीब 7 बजे सीएचसी पूरनपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत्यु घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बेटी के पिता उमेश कुमार यादव ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां है। जिसमें यह सझली बेटी थी।
इधर प्राथमिक विद्यालय डूडा कालोनी नम्बर आठ की छात्रा की अचानक मौत होने पर अध्यापकों एवं छात्रों को शनिवार को विद्यालय में सूचना मिलने पर हर किसी के आंसू छलक रहे थे।