पीलीभीत : शादी के बाद पति के मोबाइल पर एडिट कर भेजी अश्लील वीडियो

पूरनपुर। दूसरे प्रदेश में परिजनों के साथ कंपनी में काम करने गई युवती पर सुपरवाइजर गलत नजर रखने लगा। कुछ दिन पहले कंपनी से वापस लौटने से उसे गाड़ी में खींचकर अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अश्लील वीडियो बनाकर कई दिन तक उसे ब्लैकमेल कर परेशान किया गया। वापस घर लौटी युवती ने निकाह कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पति के मोबाइल पर फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो भेज दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती अपने परिजनों के साथ राजस्थान के जयपुर की एक कंपनी में काम करने

गई थी। वहां सुपरवाइजर अशरफ उसे आए दिन छेड़छाड़ करने लगा। माता-पिता को इस मामले में न उलझाने पर उसने विरोध नहीं किया। कुछ दिन पहले वह कंपनी से काम कर कमरे पर लौट रही थी। तभी सुपरवाइजर ने अज्ञात लोगों के साथ कार से आ गया। इसके बाद युवती को जबरन कार में खींच लिया। इससे युवती का सिर कार के गेट पर लगने से वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र देखा। आरोपी अशरफ उसके साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो बना रहा था। विरोध पर डरा धमकाकर मां-बाप को जान

से मारने की धमकी दी। इसके अलावा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परेशान यूवती अपने परिजनों के साथ घर आ गई। मां-बाप ने 5 मई 2025 को उसका एक युवक के साथ निकाह करा दिया। शादी की जानकारी लगने के बाद आरोपी सुपरवाइजर उसके और पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो डालने लगा। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है।