पीलीभीत :आगामी वर्षा काल में बाढ़ से बचाव की तैयारियों से संबंधित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने हेतु की जाये पर्याप्त व्यवस्थाऐं-जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में बाढ़ बचाव कार्यों से संबंधित बाढ स्टीयरिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी शारदा व देहवा नदी का क्षेत्र की समीक्षा करते हुये बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी न अधिशासी अभियन्ता बाढ खण्ड को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन विभागों से कार्ययोजना अभीत तक नही आई है आज शाम तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देषित करते हुये बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों के साथ चौपाल आयोजित कर लें और जिन क्षेत्रों में अनुरक्षण मद से कार्य कराने की आवश्यकता है उसको चिन्हित करते हुये बाढ़ खण्ड को उपलब्ध कराया जाये और साथ ही साथ सभी उप जिलाधिकारियों को बाढ़ से सम्बन्धित तैयारियों के सम्बन्ध में दिशा निर्देश देते हुये कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गोताखारो, नावों व गणमान्य स्थानीय लोगों के मोवाइल नम्बर, क्षेत्र में जेसीबी आदि की सूची मोवाइल नम्बर सहित अपने पास सत्यपित कर अवश्य रख लें, जिससे आपातकालीन स्थिति में तत्काल व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जा सके।
बैठक के दौरान अधिशासी अभियन्ता बाढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि देवहा नदी पर 04 व शारदा नदी पर 05 नई परियोजनाआंे का कार्य प्रगति पर है इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कडे निर्देश देते हुये कहा कि समस्त कार्यों को ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये और सम्बन्धित उप जिलाधिकारी मौके पर जाकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेगें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि परियाजनओं की गुणवत्ता की जांच हेतु कमेटी गठित कर जांच कराना सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान राजस्व, कृषि, पुलिस, जल निगम, कृषि, पूर्ति, विधुत, सिचाई, नगर पालिका, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि मानक के अनुरूप समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, अधिशासी अभियन्ता शारदा सागर खण्ड/बाढ खण्ड, अधिशासी अधिकारी, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा