पीलीभीत :बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने हेतु की जाये पर्याप्त व्यवस्थाऐं-जिलाधिकारी।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में बाढ़ बचाव कार्यों से संबंधित बाढ स्टीयरिंग ग्रुप की ऑनलाइन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी शारदा व देहवा नदी का क्षेत्र की समीक्षा करते हुये बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, कृषि, पुलिस, जल निगम, कृषि, पूर्ति, विधुत, सिचाई, नगर पालिका, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, विभाग की तैयारियों से संबंधित कार्य योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए समस्त संबंधित विभागों को कार्य योजना के अनुसार समस्त कार्यों को समय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को निर्देशित किया गया कि ड्यूनीडैम व वनवास बैराक से विगत वर्षो की तरह शारदा नदी व देवहा नदी में छोडे जाने वाले पानी का जल स्तर प्रतिदिन सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को भी अवगत कराया जाये। अभियंता बाढ़ खंड को निर्देशित किया गया कि बचाए हेतु निर्माधीन समस्त बाढ़ परियोजनाओं को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए ।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों की बाढ़ से सुरक्षा हेतु समीक्षा करते हुये बाढ़ से निपटने हेतु स्थापित बाढ़ चैकियों पर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने व विभाग वार किये जाने वाले कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों को बाढ़ से सम्बन्धित तैयारियों के सम्बन्ध में दिशा निर्देश देते हुये कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गोताखारो, नावों व गणमान्य स्थानीय लोगों के मोवाइल नम्बर, क्षेत्र में जेसीबी आदि की सूची मोवाइल नम्बर सहित अपने पास सत्यपित कर अवश्य रख लें, जिससे आपातकालीन स्थिति में तत्काल व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों के लेखपालों को सक्रिय करते हुये प्रतिदिन क्षेत्र का भ्रमण करना सुनिश्चित किया जाये और साथ ही साथ ग्राम प्रधानों से नियमित वार्ता की जाये किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराया जाये।
सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में जहां पर कटान की सम्भावना हो की सूची तैयार कर अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को अवश्य अवगत करा दें। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, अधिशासी अभियन्ता विद्युत आदि द्वारा बाढ़ के समय किये जाने वाले कार्यो के सम्बन्ध में की गई तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए अधिशाशी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण कर ढीले तार व टूटे पोल को सही कराना सुनिश्चित किया जाए तथा अधिशाषी अभियंता जल निगम को हैंडपंप ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)श्री अतुल सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, जिला कृषि अधिकारी, सहित अन्य समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत