पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बच्चे सहित फरार

पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बच्चे सहित फरार हो गई।काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।पति ने एक युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ हुई थी।वह एक गन्ना फैक्ट्री में कार्य करता है। अधिकांश समय वह फैक्ट्री में ही रहता है।पुलिस को दी तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि बीती रात उसकी पत्नी व एक बच्चा लेकर अचानक घर से गायब हो गई।सुबह होने पर जब बच्चे और पत्नी को घर नहीं पाया तो उसके होश उड़ गए।मामले को लेकर खलबली मच गई।काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने एक युवक पर पत्नी को वहलाफुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया महिला के पति ने तहरीर दी है।जिस पर जांच शुरु कर दी गई है।जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।