पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा महिला थाना का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जय प्रकाश द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मेस, थाना कार्यालय, बैरिक एवं शौचालय तथा स्नानागार के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक महिला थाना को थाना परिसर की साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। थाने के समस्त कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी की गई तथा शीघ्र ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। सभी पुलिस कर्मचारियों को सतर्क होकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

रि. हरिओम राठौर