पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में कोविड टीकाकरण व संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जनपद में 01 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य संचालित होने वाले संचारी व दस्तक अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों द्वारा कराये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग अभियान से सम्बन्धित माइक्रो प्लान तैयार कर प्रत्येक दशा में 26 जून तक सम्बन्धित कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा प्लान के अनुसार समस्त तैयारियां पहले से पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि अभियान के अन्तर्गत आशा बहुओं के द्वारा किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी देने हेतु समस्त सी0एस0सी0 पर आशा, आॅगनबाडी, ऐनम के साथ बैठक सम्पन्न कर ली जाये।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका, नगर पंचायत, कृषि विभाग, पंचायतीराज, पेयजल, पशुपालन, बाल विकास सहित सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुये कहा कि जारी शासनादेश के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर तैयारियां पूर्ण करा ली जाये। गांव व नगरों में साफ सफाई के साथ जल भराव व गन्दगी के स्थानों लार्वा को नष्ट करने हेतु दवाईयों का छिडकाव कराना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वृहद अभियान संचालित कर सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुये संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही की जायेगी। इस अभियान के साथ साथ दस्तक अभियान के सम्बन्ध में भी आवश्यक कार्यवाही की जाये।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी नियमित टीकाकरण के सम्बन्ध में समीक्षा की गई, उन्होंने कहा कि 01 जुलाई से प्रत्येक विकासखण्ड को क्लस्टर में विभाजित कर कोविड टीकाकरण अभियान संचालित किया जायेगा। इसके लिए समस्त एमओआईसी अपने क्षेत्र को क्लस्टर में विभाजित करेंगें और प्रत्येक क्लस्टर में टीमों द्वारा टीकाकरण अभियान संचालित किया जायेगा। टीकाकरण से पूर्व समस्त एमओआईसी उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक क्लस्टर हेतु निर्धारित कार्यक्रम के सम्बन्ध समीक्षा कर लें तथा टीकाकरण से पूर्व विशेष प्रचार प्रसार अभियान संचालित कर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जाये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित क्लस्टर के ग्राम सचिव, प्रधान, लेखपाल, आंगनबाडी, सहायक अध्यापक, आशा, ऐनम के माध्यम से डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभियान विशेष उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाना है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सीमा अग्रवाल, ज्वाइंड मजिस्टेªट नूपुर गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संत प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डाॅ0 अनीता चैरसिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरूष) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत