पूरनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पीलीभीत शाखा के द्वारा नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संस्था के जिला अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि जिलाधिकारी पीलीभीत के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में बच्चों और अध्यापकों के साथ रेड क्रॉस समिति के सदस्यों ने योग दिवस का आयोजन किया। जिसमें सभी लोगों ने विभिन्न प्रकार योग के आसान करके योग के महत्व के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यालय के इं. शिक्षक बृजेश शुक्ला ने सभी लोगों को योग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की और योग अभ्यास कराया। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को बिस्कुट वितरण किए गए। योगा कार्यक्रम में संस्था के जिला अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदौरिया, शिक्षक ब्रजेश शुक्ला, डॉ. मनदीप सिंह, गुरप्रीत कौर, मो. आलम आदि लोग रहे।
पीलीभीत : नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया।
