जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0 विधान सभा की प्रतिनिहित समिति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत तैयारियों से सम्बन्धित बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर विकास विभाग की संकलित सूचना, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग/पर्यटन विभाग/बेसिक शिक्षा विभाग/परिवहन विभाग/भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग/राज्य कर विभाग/जिला पंचायत राज विभाग/राजस्व विभाग/वन विभाग/चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपनी अपनी तैयारियां पूर्ण बुकलेट मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से समिति को उपलब्ध कराई जाये। बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुये कहा कि उ0प्र0 विधान सभाा की प्रतिनिहित विधायन समिति वर्ष (2024-25) की दिनांक 02.05.2025 की बैठक में लिए गये निर्णायनुसार उप समिति द्वारा जनपद में दिनांक 10 व 11.06.2025 को पहुंचकर नगर विकास से सम्बन्धित विनियम, उप नियम, उप विधि पर विचार-विमर्श के साथ स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।
उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिनांक 10 जून को जनपद में उप समिति की स्थानीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा। दिनांक 11.06.2025 को समिति द्वारा प्रातः 8 बजे उप समिति की बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तैयारियां पहले से पूर्ण कर ली जाये। इसके साथ ही बैठक में समिति के द्वारा राज्य कर विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, पर्यटन, बेसिक, परिवहन, चिकित्सा, शिक्षा तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के अधिकारी के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया जायेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पीलीभीत : जिलाधिकारी के अध्यक्षता में उ0प्र0 विधान सभा की प्रतिनिहित समिति के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक हुई सम्पन्न।
