पीलीभीत : मण्डलायुक्त महोदया की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा के प्रभावी प्रबन्धन एवं सीमा पर अवैधानिक गतिविधियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु टास्कफोर्स की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत : मण्डलायुक्त महोदया संयुक्ता समद्दार एवं पुलिस महानिरक्षक रमित शर्मा की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा के प्रभावी प्रबन्धन एवं सीमा पर अवैधानिक गतिविधियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु परिक्षेत्र स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में भारत नेपाल सीमा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में बार्डर एरिया से सम्बन्धित पिलरों की मरम्मत, संयुक्त पेट्रोलिंग, अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान हुलाकी राजमार्ग के सम्बन्ध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्र भेजकर मार्ग का संयुक्त टीम के माध्यम से सर्वे करा समस्या का हल कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने बार्डर एरिया के क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु दोनों राष्ट्रो की सीमा सुरक्षा बल, पुलिस/प्रशासनिक सहित अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये गये। बैठक की समीक्षा के दौरान महोदया द्वारा मादक पदार्थों, खाद्यान्न, खाद की तस्करी के सम्बन्ध में जानकारी ली और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये अभियान चलाकर बार्डर एरिया में तस्करी पर रोक लगाई जाये। इसके साथ ही टिल्ला नम्बर 04 के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गई और गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया क्षेत्र में जो पिलर मरम्मत योग्य हैं सीमा सुरक्षा बल की उपस्थिति में कार्य कराया जाये। आयोजित बैठक में मा0 आयुक्त महोदया द्वारा एसएसबी कमाडेंट को निर्देश्ति किया गया कि पिलरों की नियमित निगरानी रखी जाये तथा पिलरों की सुरक्षा पर पर विशेष ध्यान दिया जाये।
बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, मुख्य विकास विकास अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सूरज यादव, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।