पीलीभीत : धान खरीद की समस्याओं के निस्तारण हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया गया कन्ट्रोल रूम।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज धान खरीद की समस्याओं के निस्तारण हेतु कलेक्टेªट परिसर में स्थापित कन्ट्रोलरूम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम में जनपद की 05 तहसीलों की समस्याओं के निस्तारण हेतु दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रतिदिन लेखपालों द्वारा उपलब्ध कराई गई किसानों की सूची से सम्बन्धित किसानों को फोन कर अगले दिन क्रय केन्द्र पर धान तौल कराने लाया जाये तथा फोन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में भी जानाकारी प्रदान की जाये। किसान केन्द्र पर अगले दिन धान लेकर नहीं आता है तो भी फोन करके उसका कारण पूछा जाये और नोट किया जाये। यदि कोई समस्या आती है तो उसका तत्काल निस्तारण कराया जाये। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र पर बारदाना, बोरो की समस्या आती है तो तत्काल डिप्टी एआरएमओ को अवगत करायें और जब तक समस्या का निस्तारण न हो जाये तब सूचना प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्र प्रभारियों से प्रतिदिन दैनिक तौल की जानकारी ली जाये और जबतक प्रति कांटे का दैनिक लक्ष्य पूर्ण न हो जाये तब तक केन्द्र बन्द नही किया जाये तथा प्रतिदिन 10 न्यूनतम खरीद करने वाले केन्द्र प्रभारियों को बुलाकर लक्ष्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिये जाये और अगले दिन भी यदि उनका नाम न्यूनतम खरीद सूची में आता है तो नोटिस निर्गत की जाये और यदि फिर भी कोई सुधार नही आता है तो तीसरे दिन सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्व कार्यवाही करते हुये जेल भेजा जायेगा। सभी केन्द्रों पर नियमित उठान सुनिश्चित किया जाये
वर्ष 2020 में धान खरीद से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उक्त कंट्रोल के प्रभारी योगेश कुमार गौड़, डिप्टी कलेक्टर, (परिवीक्षाधीन) बनाये गये है तथा प्रतिदिन सुबह और शाम को कंट्रोल रूम की समीक्षा की जायेगी। काश्तकारों द्वारा जनपद की धान खरीद से सम्बन्धित कन्ट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष नम्बर- 05882-257733 पीलीभीत, 05882-256871 बीसलपुर, 05882-256872 पूरनपुर, 05882-256873 व 05882-256874 कलीनगर (तहसीलवार) शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जायेगा। उक्त कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अतुल सिंह, उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।