पीलीभीत: शिव शक्ति धाम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देवों को समर्पित की गई पुस्तक

पूरनपुर। कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ‘अचूक’ की बहुचर्चित पुस्तक ‘लॉकडाउन के शॉक’ का आज देव समर्पण के साथ विमोचन किया गया। विधायक व अन्य अतिथियों ने पुस्तक के बारे में अपने विचार रखते हुए इसे एक अच्छी व उपयोगी पुस्तक बताया और इसके कालजई होने की कामना की। लॉकडाउन के विविध काव्य चित्रों से युक्त यह पुस्तक लॉकडाउन काल में लिखने के साथ ही अल्प समय में प्रकाशित करा कर कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ‘अचूक’ ने शिव शक्ति धाम मंदिर में पूजन अर्चन के साथ पुस्तक देव गणों को समर्पित की। मुख्य अभ्यागत भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने इस पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक की भूमिका लिखने वाले परम विद्वान पंडित राम अवतार शर्मा ने पुस्तक के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गुरुभाग सिंह, निरंकार पांडे, अधिवक्ता सत्यनारायण मिश्रा, शिक्षक इंदुधर दीक्षित व विजयपाल सिंह, पत्रकार सौरव पांडे, रोटी क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, शोएब खान फूल बाबू, ओम शर्मा एडवोकेट, महेंद्र मिश्रा, कवि देव शर्मा विचित्र, दिनेश वर्मा, अम्बर मिश्र, रवि गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, दुष्यंत शुक्ला, रिटायर्ड वनाधिकारी राजाराम शर्मा, प्रधानाचार्य महेशचंद्र मिश्रा, रामस्नेही वर्मा, आशीष शुक्ला, भाकियू नेता चैतन्यदेव मिश्रा, हर्ष गुप्ता आदि ने विचार रखे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पुस्तक को उपयोगी बताया। पंडित अनिल शास्त्री, नवल किशोर शास्त्री, अंशुल शास्त्री, पुनीत शर्मा आदि ने देव पूजन कराया। इसके बाद मौजूद लोगों को पुस्तक की प्रतियां वितरित की गईं। रचनाकार सतीश मिश्र ने पुस्तक के बारे में जानकारी देने के साथ सभी आगन्तुकों का आभार जताया। विपिन, हरिओम, अवधेश, पवन, नरेंद्र मिश्र, शिवम, हर्षित, सुमित आदि अतिथियों की सेवा में जुटे रहे।


शिव शक्ति धाम मंदिर प्रांगण में विधायक बाबूराम पासवान व अन्य अतिथियों ने आम व बेल के पेड़ भी लगाए। आम के पेड़ का नाम लॉक डाउन रखा गया। पेड़ों को पानी दिया गया व संरक्षण की उपयोगिता पर बल दिया गया। सुभाष पांडेय, डाक्टर दिनेश गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, महेश आजाद, रंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सोनू छीना, अश्वनी मिश्रा आदि रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत