पीलीभीत :ट्रेने बंद होने से डग्गामार वाहनों से सफर कर रहे 94 गांव।

पीलीभीत पूरनपुर मैलानी रेल मार्ग पर ट्रेन बंद होने का सबसे ज्यादा असर 94 गांव के लोगों को पड़ रहा है। दर्जनों गांव के लोगों को तहसील व जिला मुख्यालय पर पहुंचने को लेकर बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। यातायात की समुचित व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।बाहन स्वामी यात्रियों को वाहनों में ठू़ंस ठूंस भरकर दौडा रहे हैं।अधिक किराया वसूलने को लेकर आए दिन वाहन चालक और यात्री के बीच झगड़ा होता रहता है।
शाहजहांपुर से पीलीभीत में समायोजित हुए 94 गांव में यातायात व्यवस्था बदहाल है।पूरनपुर मैलानी रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद होने य़हा के लोगो को डग्गामार वाहनो पर ही आश्रित होना पड रहा है। लोग तहसील या जिला मुख्यालय पर पहुंचने के लिए डग्गामार वाहन ही एक मात्र सहारा हैं। इन गांवों में यातायात की व्यवस्था सुधारने को लेकर शासन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। दर्जनों लोग रोजाना जान जोखिम में डाल कर डग्गामार वाहनों में सफर करने विवश हो रहे है। क्षेत्र के जागरूक लोगों ने ग्रामीणों की सहूलियत के लिए रोडवेज बसोंं के संचालन की मांग की।इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।इसका फायदा उठाकर मैजिक और डग्गामार वाहन स्वामी बेहिसाब सबारियों को भूसे की बैठाकर मनमाना दाम वसूला कर यात्रियों की जेबों पर डांका डाल रहे है। वही मैजिक स्टैंड पर लोगों का आरोप है कि चालकों द्वारा आने-जाने वाली महिलाओं पर फब्बतियां कसी जाती है।कई वाहन ऐसे हैं जो कंडम हो चुके हैं। लेकिन यात्रियों की जान जोखिम में डालकर जमकर उगाही यात्रियों के साथ की जा रही है।वाहनो के अंदर और पायदानों पर भी सवारियां खडी करके ले जाते हैं।

सवांददाता : रामगोपाल कुशवाहा