पीलीभीत : किसानों की शिकायत पर अमरिया ब्लॉक प्रमुख ने माधौपुर के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण,समाधान के लिए एसडीएम से की बार्ता।

पीलीभीत जनपद में धान क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों तथा ठेकेदारों की मनमानी के चलते जिला प्रशासन के द्वारा कई क्रय केंद्रों पर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई करते हुए क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है। पीलीभीत जिला प्रशासन के द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से भी विचलित ना होते हुए धान क्रय केंद्र प्रभारियों तथा ठेकेदारों की मनमानी सामने आ रही है।वही किसान वर्ग परेशानियों में डूबा हुआ है।आज इसी क्रम में तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में लगाए गए धान क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी तथा ठेकेदार की मिलीभगत के चलते परेशान किसानों ने अमरिया ब्लाक
प्रमुख सरदार श्याम सिंह से शिकायत की जिस पर ग्राम भौनी निवासी किसान दर्शन सिंह ने ब्लॉक प्रमुख को बताया है कि वह दस बारह दिन से बेहद परेशान है। दस बारह दिन से धान केंद्र पर पड़ा हुआ है मगर अभी तक केंद्र प्रभारी तथा ठेकेदारों की मनमानी के कारण उसको नहीं तोला गया है। किसानों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए ब्लाक प्रमुख सरदार श्याम सिंह ने गांव माधोपुर में लगाए गए धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया है तथा किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उपजिलाधिकारी तहसील अमरिया से किसानों की समस्या के समाधान के लिए।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत