राष्ट्रपति के अलावा कोई पद मंजूर नहीं: भारतवंशी बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारों की दौड़ में भारतवंशी बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इमर्शन कॉलेज के नए सर्वे के मुताबिक वे फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डी-सेंटिस की बराबरी पर पहुंच गए हैं।
रामास्वामी और डी-सेंटिस 10-10% वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 56% के साथ पहले स्थान पर हैं। जून में ट्रम्प 59%, डी-सेंटिस 21% और पेंस 6% पर थे, जबकि रामास्वामी सिर्फ 2% पर थे। तब से अब तक रामास्वामी को 8% का फायदा हुआ। डी-सेंटिस को 11% और ट्रम्प-पेंस को 3-3% का नुकसान हुआ है।