Monday, 14 September 2026 | 10:24 PM
UP News

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को वितरित किये गये सहायक उपकरण।

पीलीभीत: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज कलेक्टेªट परिसर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान मशीन, स्मार्ट ब्लाइंड छडी, एवं वैशाखी वितरित की गई। विश्व दिव्यांग दिवस पर जनपद की समस्त तहसीलों में कृत्रिम अंग/सहा
Share:
पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को वितरित किये गये सहायक उपकरण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज कलेक्टेªट परिसर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान मशीन, स्मार्ट ब्लाइंड छडी, एवं वैशाखी वितरित की गई। विश्व दिव्यांग दिवस पर जनपद की समस्त तहसीलों में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को 22 ट्राई साइकिल, 07 व्हीलचेयर, 15 कान मशीन, 02 स्मार्ट ब्लाइंड छड़ी एवं 30 वैशाखी वितरित की गई। जनपद की तहसीलों में उप जिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री श्रीनिवास मिश्र, उप जिलाधिकारी श्री योगेश कुमार, उप जिलाधिकारी श्री रामदास, दिव्यांजन कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत