Monday, 14 September 2026 | 10:23 PM
UP News

फर्रुखाबाद:आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आई.जी.आर.एस. (जन शिकायत निवारण प्रणाली) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आवेदकों से संपर्क न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त
Share:
फर्रुखाबाद:आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आई.जी.आर.एस. (जन शिकायत निवारण प्रणाली) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आवेदकों से संपर्क न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की और कहा कि आवेदकों से वार्ता न करना अनुशासनहीनता ही नहीं, बल्कि एक गंभीर प्रशासनिक अपराध है।

जिलाधिकारी ने इस लापरवाही के क्रम में सीडीपीओ कायमगंज, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण, एक्सईएन विद्युत सहकारिता विभाग, सीएचसी बदरपुर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय पहुंचने के बाद सर्वप्रथम आईजीआरएस पोर्टल की जांच करें, शिकायतों की स्थिति देखें और निस्तारण स्वयं की निगरानी में कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत वार्ता करें, और यदि कोई संदर्भ उनके विभाग से संबंधित नहीं है तो उसे उसी दिन या अगले दिन ही वापस करें।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायत डिफाल्टर होने से पांच दिन पूर्व ही गुणवत्तापूर्ण व स्पष्ट निस्तारण रिपोर्ट आईजीआरएस पर अपलोड की जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण संदर्भ डिफाल्टर होगा या जिले की रैंकिंग प्रभावित होगी, उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।