फर्रुखाबाद, 28 जून 2025 जनपद की वर्षों पुरानी बिजली समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस सराहनीय पहल के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ व राज्य सरकार का हार्दिक आभार प्रकट किया है।
प्रमुख बिंदु:
नया पॉवर हाउस-1
स्थान: जसमई तिराहा
यह पॉवर हाउस जिले की लोड बढ़ती मांग को देखते हुए अत्यंत आवश्यक था, जो अब जल्द मूर्त रूप लेगा।
फीडर-5 के क्षेत्र:
फतेहगढ़, भोलेपुर, चौक, रेलवे रोड – ठंडी सड़क, जसमई
यह सभी क्षेत्र अब नियमित व स्थिर बिजली आपूर्ति की दिशा में अग्रसर होंगे।
स्थापित किए जाएंगे 33 नए ट्रांसफार्मर, जिनके प्रमुख स्थान हैं:
एसबीआई रेलवे रोड, बिजाधरपुर, मसेनी चौराहा, नेकपुर चौरासी, फायर स्टेशन, कुटरा उपकेंद्र, शिवानी मोटर्स, दुर्गा कॉलोनी, कुटरा कॉलोनी, सिविल लाइन्स, एलआईसी ऑफिस, वाल्मीकि मोहल्ला, काली देवी, तलैया मोहल्ला, नेहरू रोड, लोहाई रोड, नाला सिम्तसुमाल, खड़ियाई, मऊदरवाजा, रकाबगंज, दिल्ली ख्याली कूचा, बीवीगंज गल्ला मंडी, मोहन नगर, आवास विकास तिराहा, विकास नगर, सोरावाली कोठी, लाल सराय, बस स्टैंड, आवास विकास पंप-1, लोको रोड, गढ़ी कोहना के सामने,भाजपा कार्यालय के पास, आवास विकास क्षेत्र आदि।
यह ट्रांसफार्मर न केवल बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाएंगे, बल्कि अघोषित कटौती की समस्या से भी राहत दिलाएंगे।
विधायक का संदेश:
“सबको बिजली, सबको पानी – ब्रह्मदत्त की यही कहानी”, इस मूल भावना को साकार करने के लिए यह कदम उठाया गया है। क्षेत्रीय विकास और जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में यह एक बड़ा परिवर्तनकारी प्रयास माना जा रहा है।
जनता में उत्साह:
इस निर्णय के बाद आम नागरिकों व व्यापारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सभी को उम्मीद है कि इससे न केवल बिजली की समस्या दूर होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा व जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
