फर्रुखाबाद के विकास को नई गति : विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जल निगम एम.डी. के साथ की फाइनल मीटिंग

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज शहर के अंडरग्राउंड वाटर पाइप लाइन (लगभग ₹226 करोड़) और सीवरेज सिस्टम परियोजना (लगभग ₹550 करोड़) से संबंधित वित्तीय प्रक्रिया के अग्रिम चरणों की समीक्षा हेतु जल निगम उत्तर प्रदेश के प्रबंध निदेशक (एम.डी.) के साथ अपने कार्यालय में फाइनल मीटिंग की।

इस बैठक में दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति, वित्तीय स्वीकृति और आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने बताया कि ये दोनों योजनाएँ फर्रुखाबाद शहर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगी, जिससे नागरिकों को स्वच्छ जल आपूर्ति और आधुनिक सीवरेज प्रणाली का लाभ मिलेगा।

मेजर द्विवेदी ने कहा कि “फर्रुखाबाद शहर को स्मार्ट सिटी की दिशा में ले जाने के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है। अंडरग्राउंड पाइपलाइन और सीवरेज सिस्टम से न केवल जल निकासी की समस्या दूर होगी, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़ा सुधार होगा।”

विधायक ने बैठक के दौरान विकास से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट्स जैसे सड़क निर्माण, ड्रेनेज सुधार, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और नवनिर्मित पार्कों की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि परियोजनाओं के तकनीकी अनुमोदन और टेंडर प्रक्रिया के बाद शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर फर्रुखाबाद के नागरिकों को मिलेगा—24 घंटे स्वच्छ पेयजल की सुविधा, सीवरेज ओवरफ्लो से राहत, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण, शहर की सड़कों व गलियों में जलभराव की समस्या से मुक्ति यह बैठक फर्रुखाबाद के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।