शाहजहांपुर में हथौड़ा चौराहा पर नायक जदुनाथ सिंह स्मृति द्वार का हुआ लोकार्पण

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 आज जिला पंचायत द्वारा निर्मित हथौड़ा चौराहा–हथौड़ा स्टेडियम मार्ग पर परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्मृति द्वार का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर द्वार का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी शौर्यगाथा और देशभक्ति हमेशा नई पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। यह स्मृति द्वार उनकी वीरता का प्रतीक बनकर राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करेगा।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा और लोगों ने नायक जदुनाथ सिंह अमर रहे के जयकारे लगाए।

👉 यह स्मृति द्वार न केवल वीर सपूत की शहादत को याद दिलाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा।