फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (RSS) की स्थापना के सताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम श्री राम शाखा, सिक्कतरबाग में आयोजित किया गया, जिसमें शाखा के पद संचलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने संघ की स्थापना, उसके उद्देश्यों और सामाजिक योगदान पर जोर दिया। सांसद मुकेश राजपूत ने भी संघ की दिशा-निर्देशों और सामाजिक सेवा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारी और स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की, और आने वाले वर्षों में संगठन के लक्ष्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
