फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 का शुभारंभ आज NIC, फतेहगढ़ में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्य और जिले के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में मा. विधायक श्री सुशील शाक्य, समाज सेविका डॉ. रजनी सरीन, आदरणीय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान लोक भवन, लखनऊ में आयोजित मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित जनमानस ने देखा।
इस पहल के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं के हितों में सहयोग और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्ययोजनाओं की शुरुआत की जाएगी।
