फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश शासन तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में मंत्री जी ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
लाभार्थियों को वितरित की गई सामग्री व स्वीकृति पत्र
★05 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर
★कृषि विभाग के 02 लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाभी
★प्रांतीय रक्षक दल के 82 लाभार्थियों को खेल सामग्री किट
★चिकित्सा विभाग में 09 कनिष्ठ लिपिक को नियुक्ति पत्र
★राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 06 नवचयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र
★07 छात्रों को टैबलेट
★उद्यान विभाग के 04 लाभार्थियों को चेक
★प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 01 लाभार्थी को आवास की चाभी
★एनआरएलएम योजना के तहत ₹1 करोड़ 72 लाख का सीसीएल चेक
★कृषि विभाग के 05 किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी किट
★मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के 04 लाभार्थियों को चेक
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र
★वृद्धावस्था पेंशन के 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र
मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश
विद्युत आपूर्ति: विधायक कायमगंज की शिकायत पर मंत्री जी ने अधीक्षण अभियंता को युद्धस्तर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
सड़क निर्माण: पीडब्ल्यूडी को टूटी सड़कों का स्टीमेट बनाकर मौसम सही होते ही मरम्मत शुरू करने के आदेश।
एनएचएआई सड़क जांच: बेबर-फर्रूखाबाद रोड की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश।
चिकित्सा सेवाएं: मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के आदेश।
पंचायती राज विभाग: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग को लेकर नाराजगी, अकर्मण्य कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश।
पर्यटन विभाग: रैंक 54 आने पर रोष व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी को सभी कार्यों का स्वयं निरीक्षण करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाएं: कमजोर रैंकिंग पर असंतोष व्यक्त कर साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश।
सामाजिक पहल: अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना हेतु एनओसी पूर्ण करने और अवंतीबाई की प्रतिमा के लिए स्थान चयनित करने का निर्देश।
कृषि: आलू किसानों को जरूरत के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने पर जोर।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि व अधिकारी
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक कायमगंज डा. सुरभि, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
