फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (तथागत सामाजिक समिति – T.S.S.) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को शाक्य मुनि बुद्ध विहार, रसीदपुर गुठिना में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, संरचना की मजबूती और समाज में जागरूकता फैलाने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक का संचालन संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य, सुभाष चंद्र शाक्य, गिरजा शंकर शाक्य, जिला सचिव संतोष शाक्य और कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, स्थानीय स्तर से राहुल शाक्य (पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य) और अतुल शाक्य (गुठिना) ने भी बैठक को संबोधित किया।
संगठन विस्तार पर जोर
बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक मोहम्मदाबाद के शेष ग्रामों का चयन कर उनमें सक्रिय सामाजिक भूमिका निभाने वाले लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम से कम से कम 10 सम्भ्रान्त नागरिकों का नाम, पता, पद, व्यवसाय और मोबाइल नंबर संकलित किया, जिन्हें संगठन की सामाजिक डायरेक्टरी में शामिल किया जाएगा।
सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी पर मंथन
बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में समाज के शाक्य, कुशवाहा, मौर्य और सैनी समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे प्रधानी और जिला पंचायत सदस्य जैसे लोकतांत्रिक पदों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकें। संगठन का मानना है कि सामूहिक सहयोग और एकजुटता से समाज की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को और सशक्त किया जा सकता है।
संवाद और विकास का माध्यम
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि यह संगठन न केवल सामाजिक उत्थान और विकास का मंच बनेगा, बल्कि समाज के भीतर आपसी संवाद और एकजुटता को भी बढ़ाएगा। संस्था के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया कि वे समय पर बैठकों में शामिल होकर संगठन की मजबूती में सहयोग प्रदान करें।
संगठन की मीटिंग
शमशाबाद विकास खण्ड के ग्राम भारतनगर में भी संगठन की बैठक भारत सिंह शाक्य के निवास पर हुई जिसका संचालन गिरिजा शंकर शाक्य ने किया कार्यक्रम के अध्यक्ष बयोवृद्धि समाजसेवी महिपाल सिंह शाक्य ने किया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग
इस बैठक में बलवीर सिंह बौद्धाचार्य, भूपेंद्र सिंह शाक्य (ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद, पूर्व SI), जवाहरलाल शाक्य (ब्लॉक अध्यक्ष शमशाबाद पूर्व क्लर्क, अतुल कुमार, राम अवतार, राहुल शाक्य, तेज सिंह शाक्य, अनिकेत रौनक्षा, सूरज, अशोक कुमार शाह, शंकर लाल, सौरभ कुमार, राम तीरथ, मोती फूल सिंह, हरिराम, विजय बहादुर, देवराज, कश्मीर सिंह, राम किशोर, सॉवरन सिंह, प्रेमचंद शाक्य, रघुवीर, नेत्रपाल, सर्वेश, सत्यपाल, नंदराम, महावीर, गुड्डी देवी, सचिन, अरविंद कुमार, राजकुमार, महिपाल आदि सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे
यह बैठक संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है, जिससे समाज की सामूहिक भागीदारी और विकास की नई दिशा तय होगी।
