फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण संबंधी एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में चिन्हित सभी अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रत्येक ग्राम प्रधान से उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, सोता बहादुरपुर में सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त एक आधुनिक अंत्येष्टि स्थल का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कराए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), सभी खंड विकास अधिकारी, संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल समाज की मूलभूत आवश्यकता है और इसे सुविधाजनक एवं स्वच्छ वातावरण के साथ विकसित करना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है।
👉 इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को अंत्येष्टि संस्कारों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
