फर्रुखाबाद में बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह समारोह, धर्मपाल बौद्ध ने कराया सम्पन्न

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2025 (रविवार): ग्राम उखरा की मालती पुत्री श्री शिवराम शाक्य और ग्राम खारबन्दी नगला बजीर, पोस्ट बीबीगंज के अतुलप्रताप पुत्र श्री अनिलकुमार शाक्य ने आज बौद्ध धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधकर एक नई जीवन यात्रा की शुरुआत की। यह विवाह संस्कार सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया, जिसे धर्मपाल बौद्ध जी ने संपन्न कराया।

समारोह में बौद्ध परंपरा का पूर्ण पालन करते हुए पंचशील, त्रिशरण और धम्म उपदेश के साथ नवविवाहित युगल को बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का पालन करने की प्रेरणा दी गई। विवाह के बाद धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदम्पति को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस पावन अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य, ग्रामवासी एवं बौद्ध समाज के अनुयायी मौजूद रहे। विवाह समारोह सामाजिक सौहार्द, धार्मिक आस्था और आधुनिक सोच का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने परंपराओं के साथ-साथ समता और मानवता के मूल्यों को भी दर्शाया।