कानपुर नगर से बड़ी कार्रवाई: ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पर 20.58 लाख रुपये के दुरूपयोग का आरोप, FIR दर्ज – कई अधिकारियों पर जुर्माना

कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 ग्राम पंचायत सैबसू, विकासखंड बिल्हौर में मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। श्री राहुल तिवारी पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम व पोस्ट सैबसू द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति में परियोजना निदेशक (DRDA), अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग शामिल थे।

जांच रिपोर्ट में कुल ₹20,58,614 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। इसके बाद ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और दुर्विनियोजित धन की वसूली के आदेश जारी किए गए।

इसके साथ ही मनरेगा अधिनियम–2005 की धारा–25 के तहत कार्यक्रम अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखाकार, लेखा सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर पर ₹1,000-1,000 का अर्थदंड लगाया गया।

वहीं दिए गए कार्यों पर CIB बोर्ड न लगाए जाने पर कुल ₹3,08,000 का आगणित दंड लगाया गया है।

इन अधिकारियों/कर्मचारियों से वसूली की जाएगी राशि:

1. श्री विमलेश कुमार, ग्राम प्रधान – ₹6,86,205

2. श्री संदीप ज्ञानवीर, ग्राम पंचायत अधिकारी (तत्कालीन सचिव) – ₹69,596

3. श्री शिवपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) – ₹4,99,385

4. श्री रोहन कनौजिया, ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) – ₹1,78,824

5. श्री इन्द्र कुमार, तकनीकी सहायक (पूर्व) – ₹69,596

6. श्री प्रमोद कुमार, तकनीकी सहायक – ₹6,78,209

7. श्री शिवनारायण कश्यप, तत्कालीन खंड विकास अधिकारी – ₹37,000

8. श्री आशीष मिश्र, तत्कालीन खंड विकास अधिकारी – ₹14,600

9. श्री बलराम, तत्कालीन खंड विकास अधिकारी – ₹13,000

10. श्री शिशिर कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) – ₹9,000

11. श्री दीप सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) – ₹34,400

12. श्रीमती प्रीति अग्निहोत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) – ₹20,200

13. श्री देवेंद्र शर्मा, लेखाकार (बिल्हौर) – ₹62,600

14. श्री प्रदीप तिवारी, लेखा सहायक (मनरेगा) – ₹1,000

15. श्री ललित कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर (मनरेगा) – ₹1,000

अतिरिक्त कार्रवाई

मनरेगा से जुड़े संविदा कर्मियों की सर्विस समाप्ति की नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

यह कार्रवाई मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम मानी जा रही है।