फर्रुखाबाद में अवैध स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, दो वाहन सीज – भारी जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आज जनपद में स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान एक मारूति वैन, जिसमें स्कूल की शिक्षिकाएँ सफर कर रही थीं, को रोका गया। निरीक्षण में उसमें अवैध एलपीजी किट पाई गई। नियमों के उल्लंघन पर वाहन मालिक पर ₹30,900 का जुर्माना लगाया गया और वाहन को थाना कादरीगेट में सीज कर दिया गया।

इसी तरह एक निजी स्कूल वाहन (महिन्द्रा जायलो) को बिना फिटनेस स्कूली बच्चों को ले जाते हुए पकड़ा गया। सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी पर इस वाहन पर ₹40,700 का जुर्माना लगाया गया तथा वाहन को भी सीज किया गया।

अभियान के दौरान

एचएसआरपी न होने पर एक वाहन का चालान किया गया। ओवर हाइट माल लदे होने पर एक ट्रक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।