मैनपुरी: नवागत पुलिस उपाधीक्षक दीपशिखा सिंह को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मिली शुभकामनाएं, पिपिंग सेरेमनी संपन्न

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 में नवागत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दीपशिखा सिंह को प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत आज एक गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी के दौरान सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने दीपशिखा सिंह को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और पुलिस सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प की सराहना की।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नवचयनित अधिकारी को आगामी दायित्वों के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह जनसेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

दीपशिखा सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पुलिस सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगी।

यह सम्मान समारोह अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना को नई प्रेरणा देने वाला साबित हुआ।