Friday, 30 October 2026 | 8:53 PM
Home / News / News
News

मैनपुरी: "मेरी माटी मेरा देश" बच्चों ने अमृत कलश यात्रा निकाल पूरे गांव से एकत्र की मिट्टीमैनपुरी:

जनपद मैनपुरी के ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्राम सभा रजवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आज तिरंगा यात्रा के साथ अमृत कलश में समस्त ग्राम से मिट्टी को एकत्र किया गया। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त भारत वर्ष में य
Share:
मैनपुरी: "मेरी माटी मेरा देश" बच्चों ने अमृत कलश यात्रा निकाल पूरे गांव से एकत्र की मिट्टीमैनपुरी:

जनपद मैनपुरी के ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्राम सभा रजवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आज तिरंगा यात्रा के साथ अमृत कलश में समस्त ग्राम से मिट्टी को एकत्र किया गया। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त भारत वर्ष में यह कार्यक्रम देशवासियों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी देशवासियों को इससे जुड़ने का आह्वान किया गया है ताकि लोग अपनी जन्मभूमि से जुड़े अपने गाँव शहर नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने का प्रयास करें जिससे हमारा देश का हर गाँव सुन्दर स्वच्छ हरा भरा दिखाई दे। 15 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर अभिभावक रामसेवक, गोपीचंद, मुन्नु, राजेश, हरीबाबू, रक्षपाल, ब्रजेश कुमार अध्यापक अरुण प्रताप सिंह, निर्मला राजपूत व श्रीमती मंजू देवी उपस्थित रहीं।