मैनपुरी :पंचायत सदस्य द्वारा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मैनपुरी: रविवार को किशनी की ग्राम पंचायत भदेही मे पंचायत सदस्य द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख विशाल बाल्मीकि और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के संयोजक श्यामा देवी पत्नी सर्वेन्द्र सिंह शाक्य (मालिक) ने ब्लॉक प्रमुख व पूर्व ब्लॉक प्रमुख का फूल माला व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। साथ ही साथ ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जनता ने हमे जो प्यार दिया है उसका सदैव आभारी रहूंगा। और ये वादा करता हूँ कि में हमेशा अपनी जनता की लिए आधी रात में तत्पर रहूंगा।सर्वेन्द्र कुमार शाक्य ,राजेश सिंह प्रवल प्रताप सिंह, हरपाल सिंह रामवीर सिंह शाक्य, प्रधान, शेखर चौहान,राम औतार, मेवाराम शाक्य सुनील प्रधान, प्रमोद ,बबलू भदौरिया, ब्रजेश शाक्य, विपिन यादव, राजा चौहान ,राम सिंह जाटव,रवि शाक्य, शिव रत्न बाथम,राजपाल,आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर-पवन कुमार