मैनपुरी:दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ग्राम शाखा का गठन

आज 4 जून 2023 को धम्म संस्था की एक बैठक जिला कार्यालय विपिन बौद्ध के आवास पर हुई। जिसमे ग्राम शाखा शाक्य नगर कुसमरा का गठन किया गया। ग्राम शाखा अध्यक्ष राम प्रकाश ,महासचिव चंद्रभान शाक्य , कोषाध्यक्ष आशुतोष शाक्य व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शाक्य को बनाया गया। जिला अध्यक्ष विपिन बौद्ध ने धम्म संस्था के कार्यों की जानकारी नवनियुक्त पदाधिकारियों की दी जिला महासचिव अमन एडवोकेट ने कार्यालयी लेखा जोखा के बारे में बताया। बैठक में उपस्थित कोषाध्यक्ष ने नवपदाधिकार्यों को जल्द से जल्द ग्रामशाखा कार्यकारिणी पूर्ण करने को कहा। साथ ही जिला लेखा निरीक्षक अंशु गौतम जी ने ग्राम शाखाएं और बनाई जाए ऐसाi आश्वाशन दिया।