मैनपुरी : डिंपल यादव ने मैनपुरी उप चुनाव के लिए भरा नामांकन।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उनके पति सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके साथ रहेंगे। नामांकन में मुलायम परिवार के अन्य सदस्यों की भी उपस्थित रहने की संभावना है।

पूर्व सांसद ने किया डिंपल यादव की जीत का दावा

लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। शनिवार को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सक्रिय हो गए। मैनपुरी में कई क्षेत्रों में प्रमुख लोगों के साथ बैठकें कीं। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर नेता-कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर मंथन किया। धर्मेद्र यादव ने कहा कि मैनपुरी नेताजी की थी, नेताजी की ही रहेगी। डिंपल यादव, नेताजी के अधूरे सपनों काे पूरा करने का काम करेंगीं। मैनपुरी का मतदाता उनको एतिहासिक जीत दिलाने जा रहा है। आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मैनपुरी नेताजी मुलायम सिंह यादव की थी, है और रहेगी। यहां के मतदाताओंं से नेताजी और सपा का आत्मीय रिश्ता रहा है। यह चुनाव नेताजी के निधान के बाद हो रहा है। हम सब पर वज्रपात हुआ है। मतदाताओं के लिए यह नेताजी को श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। नेताजी की विरासत संभालने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का काम डिंपल करेंगी। सपा और हमारे पूरे परिवार का मैनपुरी के मतदाताओं के अटूट नाता है। इस बार रिकार्ड जीत हासिल होगी। पा मुखिया अखिलेश यादव के विधानसभा चुनावों में यादव-मुस्लिम मतदाताओं के वोट काटने के आरोप और उससे उपचुनाव में नुकसान की आशंका के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि यह भाजपा के हथकंडे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से इस संबंध में साक्ष्य सौंप दिए हैं। दूसरी तरफ मैनपुरी में भाजपा के यह हथकंडे नहीं चलेंगे। सपा को बहुत बड़ी जीत मिलने जा रही है। इससे पहले धर्मेंद्र यादव ने पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. केसी यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, सतीश यादव, सतीश राठौर, टीपी मामा, हाजी उमर सिद्दीकी, बबलू मियां, शिवकुमार शाक्य, योगेंद्र पाल, केपी सिंह, रजनेश मिश्रा, विजय कठेरिया, प्रधान सुबोध यादव, रामनारायण बाथम आदि मौजूद रहे।