मैनपुरी: देवनांप्रिय सम्राट अशोक महान की जयंती धूम धाम से मनाई गई

अखंड भारत के निर्माता महान सम्राट अशोक महान की जयंती युवा बौद्ध सम्राट अशोक सेवा समिति कुमहौल किशनी मैनपुरी के द्वारा धूमधाम से मनाई गई समिति के प्रबंधक माननीय अनुज प्रताप सिंह शाक्य ने बताया कि आज हमारे लिए गौरव का दिन है महान शासक सम्राट अशोक के जन्मदिन है हमे अपने इतिहास को पढ़ना चाहिए और समझना चाहिए जिनके पूर्वज राजा रहे हो आज उनकी संतान गुलाम बन कर जीवन जी रहे हैं सबसे बड़ा दुर्भाग्य है अखंड भारत के निर्माता के जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश नहीं है मैं शासन से मांग करता हूं महान सम्राट अशोक की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए जून में भारत को विश्व में पहचान दी जिनके शासनकाल में भारत विश्व गुरु बना हमारे इतिहास को मिटाया गया दबाया गया और बताया गया सिकंदर महान था लेकिन यह नहीं बताया गया जिसने सिकंदर को भी जीता वह चंद्रगुप्त मौर्य थे जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महाराज सिंह शाक्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मैनपुरी एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता शाक्य ने फीता काटकर समारोह को संपन्न कराया समिति के पदाधिकारियों द्वारा बुद्ध प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया मौके पर उपस्थित प्रबंधक अनुज कुमार शाक्य अध्यक्ष चंद शेखर शाक्य उप प्रबंधक आसानसिंह शाक्य एवं विनय कुमार शाक्य दीपक बाबू शाक्य राहुल कुमार शाक्य एवं समिति के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे

रिपोर्ट – राहुल कुमार शाक्य द दस्तक 24 न्यूज किशनी मैनपुरी