मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 जिले के कुरावली क्षेत्र के मिड़ावली गांव में बौद्ध धर्म से संबंधित बोधिसत्व अवलोकितेश्वर की प्रतिमा मिलने के दावे के बाद विवाद गहराता जा रहा है। 8 अगस्त 2025 को इस मामले में पुरातात्विक सर्वेक्षण की मांग उठाई गई थी, जिसके बाद स्थानीय माहौल में तनाव बढ़ गया।
पीड़ित के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोग—हर्षित चौहान (पुत्र अनेश), ऋषव चौहान (पुत्र अनेश), लविश चौहान (पुत्र वीर सिंह) और पुष्पेंद्र चौहान (पुत्र सुधीर)—लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए और हमला किया।
पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने न सिर्फ शारीरिक हमला किया, बल्कि जाति सूचक गालियां भी दीं। घटना के दौरान गाँव में मौजूद एक पत्रकार को भी धमकी दी गई कि, “मैं अभिषेक को चाहे मारूं या जान से मार दूं, लेकिन तुम खबर नहीं निकालोगे।”
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बेखौफ होकर पीड़ित के घर पर हमला करते दिख रहे हैं। पीड़ित ने इस पूरे मामले को निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
