Sunday, 01 November 2026 | 4:30 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम के पास स्थित बैसरन में आतंकियों ने जो बर्बरता की है,उससे पूरा देश गुस्से में हैं,आतंकियों ने 27 लोगो को को मार डाला था आज सुबह लखीमपुर शहर के विलोबी मेमोरियल हॉल में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाल कर
Share:
लखीमपुर : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम के पास स्थित बैसरन में आतंकियों ने जो बर्बरता की है,उससे पूरा देश गुस्से में हैं,आतंकियों ने 27 लोगो को को मार डाला था आज सुबह लखीमपुर शहर के विलोबी मेमोरियल हॉल में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने हाथों मे तिरंगा लहराते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद,हिंदुस्तान जिंदाबाद के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जोरदार नारे लगाए और विलोबी मेमोरियल हाल से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सोपा ज्ञापन में आतंकवाद को खत्म करने की मांग की गई व पहलगाम मे हुए आतंकी हमले मे मारे गए सभी मृतको को एक एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की सरकार से मांग की गई और आतंकी हमले में मारे गए सभी मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जुलूस में शहर की मस्जिदों के इमाम व सैकड़ो मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।

संवाददाता- अनुज कुमार गुप्ता