गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज़ ) सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटेल संस्थान मिल डायवर्जन रोड पर सरदार पटेल जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट महेश कनौजिया ने किया। सरदार पटेल जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि रामविलास वर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने पाँच सौ से भी ज्यादा रियासतों का विलय कर भारत को एक सूत्र में पिरो कर एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया। हम उन्हें सही मायनों में भारत के निर्माता कह सकते हैं उन्होंने कहा कि सरदार पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने और राष्ट्र को एक नई दिशा दी। वे निडर और साहसी थे। उनके द्वारा देश को दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध पर ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के रूप में उनकी 597 फ़ीट की प्रतिमा का निर्माण करवाया गया है, जो कि देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुंभी के मंत्री अरूण कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्र की एकता में सरदार वल्लभभाई पटेल की विशेष भूमिका रही है उन्होंने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास किया और सफलता पाई उन्होंने लोगों को सरदार पटेल के बारे में बताते हुए राष्ट्र की एकता बनाए रखना की सीख दी और युवाओं से कहा कि वह देश का भविष्य हैं युवाओं को इन महापुरुषों के विचारों से सीख लेनी चाहिए और समाज सेवा के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए।
कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं द्वारा भी संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में आनंद वर्मा, नानक चंद्र वर्मा, विनोद वर्मा, अरुण वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, रामशरण वर्मा, पटेल संस्थान के मंत्री ऑस्कर वर्मा, अशोक कनौजिया, पटेल संस्थान के अध्यक्ष संजीव वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
