Sunday, 01 November 2026 | 4:30 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : कुलहिंद मुशायरे में शायरों ने अपनी कविताओं से बांधा समा

गोला के ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर कुलहिंद मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पलिया विधायक श्री रोमी साहनी और राजा जफरउल्ला खान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी राजा जफरउल्ला खान ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि गरीबों के मसीहा रोमी सा
Share:
लखीमपुर खीरी :  कुलहिंद मुशायरे में शायरों ने अपनी कविताओं से बांधा समा

गोला के ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर कुलहिंद मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पलिया विधायक श्री रोमी साहनी और राजा जफरउल्ला खान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी राजा जफरउल्ला खान ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि गरीबों के मसीहा रोमी साहनी ने अपने उद्बोधन में चैती मेले के अयोजको की जमकर सराहना करते हुए उन्हे बधाई दी। कुलहिंद मुशायरा में आए शायरों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।नदीम फारूक, खुर्शीद हैदर, मुमताज नसीम आदि शायरों ने चैती मेला मंच पर अपनी कविताओं व रचनाओं से समा बांध दिया। दर्शक देर रात तक कुल हिंद मुशायरा सुनने व देखने के लिए अपने अपने स्थान पर डटे रहे। चैती मेला मंच पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू व विशिष्ट अतिथि व गोला नगर के सभासद आदि मौजूद रहे।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता