फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 कठेरिया समाज कल्याण समिति की ओर से रविवार को शहर के नवभारत सभा भवन, ठंडी सड़क पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, त्रिशरण और पंचशील पाठ के साथ कराई।
इस अवसर पर कठेरिया समाज की 75 हाईस्कूल की छात्राओं, 51 इंटरमीडिएट की छात्राओं तथा स्नातक स्तर की एक दर्जन छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। समिति का उद्देश्य समाज के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मेधावी छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देना रहा।
मुख्य अतिथि किशनी के विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा— “मेधावी बच्चे समाज की शान हैं। हमें यह ध्यान रखना होगा कि हमारे बच्चे सही संगत में रहें और शिक्षा पर अधिक से अधिक जोर दें। शिक्षा ही भविष्य को उज्ज्वल बनाती है।”
जिलाध्यक्ष रमेश चंद कठेरिया ने युवाओं को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने और शिक्षा व सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया ने की। उन्होंने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की तरक्की का मार्ग शिक्षा से होकर गुजरता है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष रमेश कठेरिया एवं उपाध्यक्ष अशोक कठेरिया ने किया।
इस सम्मान समारोह में समाज के कई प्रबुद्धजन एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से आर. वर्मा, जसकरण कठेरिया, पंकज कठेरिया, एच.डी. कठेरिया, विजय गांधी एडवोकेट, राजेश कठेरिया, नीलम कठेरिया, सुषमा कठेरिया, विमल कठेरिया, अरुण कठेरिया, अनिल कठेरिया, रामनिवास कठेरिया, लालाराम कठेरिया, महेंद्र कठेरिया, अवधेश कठेरिया, राकेश कठेरिया, डालचंद कठेरिया, कुलदीप कठेरिया, प्रेम सिंह, शीतल बाबू, प्रशांत कठेरिया, मेवालाल कठेरिया आदि शामिल रहे।
समारोह में छात्राओं के अभिभावकों ने भी समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
यह कार्यक्रम कठेरिया समाज के शैक्षिक उत्थान, सामाजिक एकता और बच्चों को नई दिशा देने की सार्थक पहल के रूप में यादगार बन गया।
