कासगंज : सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ युवा महोत्सव

स्वामी विवेकानंद ने सर्व धर्म समभाव का संदेश दुनिया को दिया। उन्होंने दुनिया के लोगों को विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उक्त उदगार विधान परिषद सदस्य डॉक्टर मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किए। वे सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में आयोजित युवा महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। मिर्जापुर मानपुर नगरिया स्थित सेंट वी 0एन 0पब्लिक स्कूल में आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। बाद में कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विवेकानंद के जीवन पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जिलामंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ , जिला पंचायत सदस्य झंडू भैया ने भी सम्बोधित करते हुए युवाओ एवम छात्र छात्राओं से विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधतंत्र ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशू चौधरी, शंकरपाल प्रधान, विजय सोलंकी प्रधान, मनोज सोलंकी प्रधान, रामपाल साहू प्रधान, किशोर चौहान, डब्बू राघव, कर्मवीर सोलंकी, राजकुमार कश्यप, अभय प्रताप सोलंकी, अतुल सोलंकी, वीरेश कुमार, अभय प्रताप चौहान, रामू सोलंकी, सरदार सतनाम सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह, सरदार अनूप सिंह सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे।