कासगंज :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 108 वें एपिसोड का प्रसारण नगरिया मण्डल के सभी 80 बूथों पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन में सुना गया

न्योली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 108 वें एपिसोड का प्रसारण नगरिया मण्डल के सभी 80 बूथों पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन में सुना गया। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बताया की किस प्रकार आज देश में अयोध्या के प्रति एक सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सावित्री बाई फुले के योगदान का भी जिक्र किया। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने बूथ संख्या 63 फरीदपुर के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना उन्होंने कहा कि हर महीने के अन्तिम रविवार को होने वाला यह कार्यक्रम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करता है इस कार्यक्रम से हम सब को जो ऊर्जा मिलती है उसी के परिणाम स्वरूप सभी कार्यकर्ता लगन व मेहनत के साथ महीने भर काम करते हैं। इस दौरान विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी,धीर सिंह राठौर, विक्की बघेल, जयकुमार वर्मा,मण्डल महामंत्री देवेन्द्र पचौरी,अतुल सोलंकी, नाहर सिंह सोलंकी, शक्तिकेंद्र संयोजक कर्मवीर सोलंकी, हिम्मत सिंह, अंकित मिश्रा, नीरज रघुवंशी, संजय बघेल, बूथ अध्यक्ष किशोर चौहान, मनोज ठाकुर, शैलेंद्र शर्मा, दिनेश सोलंकी, सुशील दिवाकर, मनोज मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

सवांददाता: प्रवेंद्र सक्सेना