कासगंज: गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

कासगंज/सिढ़पुरा: आज भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार दिनांक 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर क़स्बा सिढ़पुरा में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम मंडल महामंत्री अजीत चौहान एवं प्रवीण वर्मा के नेतृत्व में आयोजन हुआ जिसमें हिंदू युवा वाहिनी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर खादी को बढ़ावा देना है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारों से यात्रा को सफल बनाया इस कार्यक्रम में सम्मिलित मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, शम्मी कपूर गुप्ता ,प्रदीप मिश्रा, योगेश सोलंकी , मीडिया प्रभारी अनुज वर्मा, मुदित भदोरिया, सुरेंद्र शाक्य ,मनोज सोलंकी, सचिन गौतम, शीलेंद्र सिंह ,नितिन कुमार, डॉ पारस वर्मा, अरुण कुमार, निक वर्मा, ब्रज कुमार, दीपक लोधी, विकल सोलंकी, मोहित सोलंकी , सहित आदि दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सवांददाता: गौरव शाक्य