कासगंज: अमांपुर और सिढपुरा ब्लाक में हुआ सफाई कर्मचारी संघ का नामांकन

कासगंज में उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ कासगंज की उपशाखाओं का नामांकन कराया गया। जिसमें सिढपुरा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर ब्रजेश कुमार, रनवीर सिंह, ब्लाक महामंत्री पद पर दौलत सिंह, और कोषाध्यक्ष हरपाल सिंह ने किया नामांकन। वहीं अमांपुर ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष पद पर ग्रीशचंद्र , ब्लाक महामंत्री पद पर सुखबीर सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर विजयपाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सिढपुरा ब्लाक में निर्विरोध नामांकन दाखिल करने के कारण ब्लाक महामंत्री दौलत सिंह, ब्लाक कोषाध्यक्ष हरपाल सिंह और अमांपुर ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष पद पर ग्रीशचंद्र , ब्लाक महामंत्री पद पर सुखबीर सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर विजयपाल सिंह की घोषणा की गई । 01 नवंबर को विकासखंड सिढपुरा में ब्लाक अध्यक्ष के पद पर मतदान किया जाएगा। कल विकासखंड गंजडुंडवारा और विकास खंड पटियाली में संगठन की उपशाखा के चुनाव के लिए नामांकन किया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया में उ० प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ कासगंज के जिलाध्यक्ष/ चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री/ उपचुनाव अधिकारी नदीम अख़्तर और जिला कोषाध्यक्ष/ सहचुनाव अधिकारी विशाल चरन उपस्थित रहे।

सवांददाता: गौरव शाक्य