कासगंज : मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, सिढपुरा/पटियाली के सी०डी पी०ओ० व मुख्य सेविका द्वारा आधार फीडिंग न कराये जाने तथा एफ.आर.एस. का कार्य समय से पूर्ण न किये जाने के कारण जनपद टॉप बॉटम होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा गहरा रोष व्यक्त किया गया तथा निर्देश दिये कि दो दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। पोषण ट्रैकर पर मेजरिंग इफीसियन्सी, गृह भ्रमण, टी०एच०आर० वितरण, सम्भव अभियान तथा एफ०आर०एस०/ई०के०वाई०सी० का भी शत-प्रतिशत कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाये।
पोषण ट्रैकर पर चिन्हांकित सेम तथा अतिकुपोषित बच्चों को बी. एच०एस०एन.डी० पर लाकर उनका स्वास्थ्य जाँच तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका स्वास्थ्य प्रबन्धन एवं एन०आर०सी० में भर्ती कराया जाये। प्रत्येक वी.एच.एस.एन.डी. सत्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री समस्त वेईग स्केल लेकर उपस्थित रहने हेतु निर्देश दिये गये साथ ही लाभार्थियों को चेहरा प्रमाणीकरण के द्वारा ही अनुपूरक पोषाहार का वितरण किया जाये। वजन मशीन अनुपलब्धता की डेटा सूची सोमवार को प्रत्येकदशा में उपलब्ध ब्ध करा करा दि दिया जाये। बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा मुख्य सेविकाएं / डी०सी०/ बी०सी० उपस्थित उपस्थित हुए।