कासगंज: डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य को समाजवादी पिछड़ा वर्ग में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया

कासगंज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार और समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप जी द्वारा कासगंज जिले के सिढ़पुरा के रहने वाले डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य को समाजवादी पिछड़ा वर्ग में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है. पिछले काफी दिनों से सिढ़पुरा और आसपास के क्षेत्र में डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य काफी सक्रिय रहे हैं. इन्होंने 2022 में पटियाली विधानसभा चुनाव में काफी बड़ी भूमिका निभाई थी. समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य की सक्रियता और मेहनत को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है. 2024 के लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है. सबको विगत है कि 2024 में एटा लोकसभा से शाक्य प्रत्याशी आएगा इसलिए समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य को यह बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है. अब देखना यह होगा कि डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य कितना पिछड़ा वर्ग को समाजवादी पार्टी से जोड़ पाते हैं. उनके प्रदेश सचिव बनने पर कासगंज जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लेकर दौड़ गई है. मुनेंद्र शाक्य, भारत सिंह शाक्य, धीरेंद्र सिंह, अब्दुल हफीज गांधी, जसवीर प्रधान, पप्पू प्रधान, राशिद अली, पुष्पेंद्र यादव आदि कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.