कासगंज : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

कासगंज : आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा, की बैठक भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना, महामंत्री स्नेहलता सक्सेना, उपाध्यक्ष नीरज सक्सेना, डॉली सक्सेना, मीडिया प्रभारी नीतू सक्सेना, कोषाध्यक्ष रश्मि सक्सेना, मंत्री खुशबू सक्सेना, अर्चना सक्सेना, साधना जोहरी आदि शामिल रहे, आगामी कार्यकारिणी मे महिलाओ को, स्वावलम्बी बनाने पर ज़ोर दिया गया एवं समाज के उत्थान के लिए आगे की रुपरेखा भी तैयार की गई सभी से एकजुट होने की अपील करते हुए वचनबद्ध होकर कार्यों में स्क्रीयता बढ़ाने पर जोर दिया गया