कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शनिवार 27 सितम्बर को संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए श्री रंजीत सिंह कुशवाहा पुत्र श्री ठाकुरलाल कुशवाहा को जिला प्रभारी, ग्रामीण क्षेत्र, कानपुर नगर मनोनीत किया गया है।
संगठन की ओर से शुभकामनाएँ
पार्टी की ओर से जारी मनोयन पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रंजीत सिंह कुशवाहा से अपेक्षा है कि वे पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। साथ ही यह विश्वास जताया गया है कि वे संगठन के हित में सक्रिय रहकर विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे और पार्टी को मज़बूत बनाने का कार्य करेंगे।
पार्टी की उम्मीदें
जन अधिकार पार्टी ने कहा है कि नए जिला प्रभारी से ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को गति मिलेगी। पार्टी का मानना है कि रंजीत सिंह कुशवाहा का अनुभव और जनसंपर्क पार्टी के विस्तार और आम जनता तक उसकी नीतियों को पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा। इस मनोनयन से कानपुर नगर ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।
