कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितम्बर 2025 जनपद में भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी IAS जितेंद्र प्रताप सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे कानूगो अरुण द्विवेदी को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से हटाते हुए डिमोट कर लेखपाल बना दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, अरुण द्विवेदी पर लंबे समय से राजस्व कार्यों में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की गहन जांच के बाद जिलाधिकारी ने यह कड़ा निर्णय लिया।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करेगा या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद जनपद के अन्य राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों ने डीएम के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और आम जनता का भरोसा बढ़ेगा।यह कार्रवाई DM कानपुर नगर के उस संकल्प को दर्शाती है जिसमें उन्होंने साफ प्रशासन और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने की बात कही थी।
